Hanuman Chalisa

इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (22:21 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के घनी आबादी वाले जावा द्वीप के दक्षिणी तट पर शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
 
अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप राजधानी जकार्ता के लबौन से 150 किलोमीटर दूर 42 किलोमीटर की गहराई में आया जिसकी तीव्रता 6.8 थी। इससे पहले शुरुआत में इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने कहा था कि राजधानी जकार्ता के दक्षिण-पश्चिम में सुमूर से लगभग 147 किलोमीटर दूर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
 
इस दौरान जकार्ता में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अपने अनुभव साझा किए। 50 वर्षीय एलिसा ने कहा कि मेरे अपार्टमेंट में सामान हिलने लगे और मैं 19वें तल से भागी और हर कोई भागने लगा। यह बहुत शक्तिशाली झटका था और हर कोई डरा हुआ था। इसी महीने पूर्वी इंडोनेशिया के मलुकु द्वीप में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप के चलते कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग प्रभावित हुए थे।
 
इसके अलावा बीते साल सुलावेसी द्वीप के पालु में 7.5 तीव्रता के भूकंप और इसके बाद आई सुनामी में 22,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग लापता हो गए थे। (भाषा)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Maharashtra Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर, नासिक में बादल फटने की चेतावनी

यूपी में 12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महायज्ञ, 1 दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

दुर्गा स्क्वॉड कैसे बदलेगा बंगाल में महिला सुरक्षा का हाल?

SIT जांच में बड़ा खुलासा, 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

इंदौर के खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

अगला लेख