Hanuman Chalisa

अमेरिकी रेस्त्रां में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

रविवार, 8 जुलाई 2018 (10:43 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के मिजोरी राज्य के कंसास सिटी के एक रेस्टोरेंट में वहां काम करने वाले 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र की पीठ में गोली लगने से मौत हो गई। ऐसा संदेह है कि यह घटना लूटपाट के प्रयास के दौरान हुई।
 
अधिकारियों ने बताया कि कंसास सिटी पुलिस ने युवक की पहचान मिजोरी - कंसास सिटी विश्वविद्यालय के छात्र शरत कोप्पू के रूप में की है। उसे जे'स फिश ऐंड चिकन मार्केट में शुक्रवार शाम को गोली मारी गई जहां वह अंशकालिक कर्मचारी के रूप में काम करता था। अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। 
 
कोप्पू तेलंगाना का रहने वाला था और सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह स्नातकोत्तर की डिग्री लेने जनवरी में अमेरिका आया था।
 
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया, 'मिसौरी के कंसास सिटी में एक भारतीय छात्र गोलीबारी का शिकार हो गया। हम उसके परिवार वालों और पुलिस के संपर्क में हैं। हम हर सभंव सहायता मुहैया कराएंगे। हमारे अधिकारी भी कंसास सिटी की ओर रवाना हो गए हैं।' (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

LIVE: CJP संसद मार्च पर अड़ी, दिल्ली में धारा 163 लागू

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख