dharma sangrah
✕

भारत 8वीं बार UN सुरक्षा परिषद में चुना गया, 192 में से 184 वोट मिले

Published: गुरुवार, 18 जून 2020 (03:18 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने भारी समर्थन के साथ 2021-22 के लिए सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत का चुनाव किया। भारत को मिले 192 वैध वोटों में से 184 मिले। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी। भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।
 
भारत ने एशिया-प्रशांत श्रेणी से एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चुनाव जीता है। भारत 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से गैर-स्थायी सीट के लिए एकमात्र उम्मीदवार था। इससे पहले भी भारत को 7 बार 2-2 साल के लिए चुना जा चुका है। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य देश हैं।
 
193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में महासभा के 75वें सत्र यह चुनाव भारतीय समयानुसार आधी रात गुजर जाने के बाद हुए। भारत पहली बार 1950 में गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया था। 
सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत का 8वीं बार चुना जाना इसलिए भी तय था क्योंकि वह एशिया-प्रशांत श्रेणी से एकमात्र उम्मीदवार था। भारत की उम्मीदवारी को सर्वसम्मति से पिछले साल जून में चीन और पाकिस्तान समेत 55 सदस्यीय एशिया-प्रशांत समूह द्वारा समर्थन दिया गया था।
 
सनद रहे कि भारत आखिरी बार 2011 में चुना गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल 2 साल के कार्यकाल के लिए 5 गैर-स्थायी सदस्यों (कुल 10 में से) का चुनाव करती है। 10 गैर-स्थायी सीटें क्षेत्रीय आधार पर वितरित की जाती हैं, जिसमें अफ्रीकी और एशियाई देशों के लिए 5, पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए 1, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के लिए 2 और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए 2 सीट निर्धारित की गई है।
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख