dharma sangrah

पाकिस्तान पर 28000 अरब रुपए के कर्जे ने बढ़ाई इमरान की चिंता, खर्चों में करेंगे कटौती, बुलेटप्रूफ कारों की करेंगे नीलामी

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (09:35 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान का पूरा जो सरकारी खर्चों पर नियंत्रण का है। पाकिस्तान पर 28000 अरब रुपए के कर्जे ने इमरान खान की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इमरान खान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास में नहीं, बल्कि सैन्य सचिव के तीन बेडरूम वाले आवास में रहेंगे।
 
खान ने राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में देश के खर्चे के साथ ही अपने ऊपर होने वाले खर्चे में भी मितव्ययिता बरतने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे बानीगाला में अपने आवास में रहना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि उनकी जान को खतरा है इसलिए वे यहां रह रहे हैं।
 
इमरान कहा कि प्रधानमंत्री निवास में 524 सेवक और 80 कार है। इमरान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री यानी मेरे पास 33 बुलेटप्रूफ कार भी है। उड़ने के लिए हेलिकॉप्टर और विमान भी हमारे पास है। हमारे यहां गवर्नर का विशाल आवास हैं और हर कल्पनीय आराम की चीजें हैं। 
 
इमरान खान ने कहा कि एक तरफ हमारे पास अपने लोगों पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं है, दूसरी तरफ हमारे यहां कुछ लोग ऐसे तरह रहते हैं जैसे औपनिवेशिक स्वामी रहते थे। वे अपने और देश के खर्चे को कैसे घटाएंगे, इस बारे में इमरान खान ने कहा कि मैं 524 की जगह दो लोगों को रखूंगा। मैं दो कार रखूंगा क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने मुझे बताया है कि मेरी जान को खतरा है। इमरान ने कहा उनकी सरकार बाकी बुलेट प्रूफ कारों को नीलाम करेगी और कारोबारियों को उन्हें खरीदने का न्योता दिया। (एजेंसियां)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

योगी सरकार का Project Praveen बना मिसाल, AI मूल्यांकन में 50 हजार छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Jammu Kashmir Cloudburst : बादलों के फटने से नहीं मिल रही राहत, जम्मू कश्मीर में 40 से ज्यादा घटनाओं में 40 मौतें

Weather Alert : उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में हल्की बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Dharmendra Pradhan : Gen Z की जिद के कारण झेलनी पड़ी परेशानी, ताकत को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज, बोले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

अगला लेख