Daily Horoscope
✕

इमरान खान पर शिकंजा कसा, तालिबान से भी जुड़ा कनेक्शन, होंगे गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 18 मार्च 2023 (14:42 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ इमरान अदालत में पेश होने के लिए इस्लामाबाद की ओर रवाना हो गए हैं, वहीं पुलिस उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई है। पुलिस का दावा है कि वहां से उसे बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही वहां तालिबानी लड़ाके भी मिले हैं। 
 
बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में पेशी से पहले इमरान की गिरफ्तारी हो सकती है। शहबाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन ने कहा कि इमरान पाकिस्तान के सबसे बड़े गुंडे हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद इमरान के घर में फायरिंग की भी खबर है। वहीं, इमरान के घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं। 
इस्लामाबाद जा रहे इमरान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मैं इस्लामाबाद की अदालत में पेश होने जा रहा हूं। बदकिस्मती से एक्सीडेंट होने के कारण थोड़ी देरी हो गई। दरअसल, इनका (सत्तारूढ़ पार्टियां) मकसद सिर्फ मुझे जेल में डालना है।
 
इमरान ने कहा कि मुझे जेल में डालना लंदन प्लान का हिस्सा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मैं इलेक्शन में हिस्सा नहीं ले सकूं। हालांकि देश के कानून को मानता हूं। मैं कौम को बताना चाहता हूं कि ये चोर और डकैत बेनकाब हो गए हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख