Daily Horoscope
✕

इमरान खान बोले, समय की जरूरत के आधार पर नेतृत्व में 'यू टर्न' आवश्यक

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (16:48 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि किसी देश के वास्तविक नेता को हमेशा 'यू-टर्न' लेना पड़ता है तथा स्थिति के अनुरूप और समय की जरूरत के आधार पर नेता अपनी रणनीति में बदलाव करते हैं।
 
 
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक खान ने यहां मीडिया से कहा कि जो नेता समय रहते 'यू-टर्न' नहीं लेता, वह वास्तविक नेता नहीं है। उन्होंने इस संदर्भ में जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर और फ्रांस के सैन्य नेता नेपोलियन बोनापार्ट की रूस के युद्ध में विफलता का जिक्र करते हुए कहा कि हिटलर और नेपोलियन दोनों को हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि दोनों ने परिस्थिति के हिसाब से अपनी रणनीतियों में बदलाव नहीं किया था जिसके परिणामस्वरूप उनकी सेनाओं को रूस में असहाय होना पड़ा था।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताओं को हमेशा राष्ट्र के बेहतर हितों और अपने कर्तव्यों की जरूरत के हिसाब से यू-टर्न लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि विपक्ष हमेशा खान पर राजनीति में यू-टर्न लेने तथा राष्ट्र से किए गए वादों से पीछे हटने का आरोप लगाता रहा है। वास्तव में खान को प्राय: 'यू-टर्न का मास्टर' बताया जाता है।
 
खान के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि अपने बयान के जरिए खान ने खुद को 'हिटलर' बताते कहा कि हिटलर एक तानाशाह था और उनका उदाहरण देकर खान ने साबित किया है कि वे भी एक तानाशाह हैं। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख