shradh paksha
✕

इमरान खान पर लगे यौन शोषण के आरोप, पार्टी में शामिल हैं कई रेपिस्ट

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (13:02 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीके इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, रेहम खान ने की किताब इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभी इस किताब के कुछ हिस्से सामने आए हैं। 
 
पाकिस्तान चुनावों से ठीक पहले इस पुस्तक का सुर्खियों में आना इमरान खान के लिए मुश्किल का सबब हो सकता है। इस पुस्तक में रेहम ने अपने पूर्व पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी किताब का एक अंश बाहर आया था, जिसमें कहा गया था कि इमरान ने नवाज शरीफ की पार्टी से मोटी रकम ली थी। 
 
ताजा अंश में रेहम खान ने इमरान पर यौन शोषण और जबरदस्ती जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। रेहम ने तहरीक पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक फायदों के लिए 'सेक्सुअल फेवर्स' लिए गए। उन्होंने आगे कहा ‍कि इन घटनाओं में पार्टी के प्रमुख इमरान खान भी शामिल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी राजनीति में राजनीतिक और मीडिया फायदों के लिए सेक्सुअल फेवर्स लिए जाते हैं। तहरीक पर आरोप लगाते हुए रेहम ने कहा कि गैंग रेप और सेक्सुअल क्राइम में शामिल आरोपियों को भी पार्टी में जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पार्टी के मुखिया को इस बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने इमरान को अवसरवादी बताते हुए कहा कि वे अपने फायदे के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं।
 
रेहम का मानना है कि यदि इमरान चुनाव के बाद सत्ता पर काबिज हो जाते हैं वे चरमपंथ को ही बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के हाथ में सत्ता कभी भी नहीं जानी चाहिए जो पाकिस्तान को बांटने की कोशिश करे। दूसरी ओर रेहम को ट्विटर पर इमरान की इमेज खराब करने के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। 

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत के चारों दिशाओं में पवित्र स्वस्तिक: सनातन धर्म के लिए मोरारी बापू की भारत यात्रा

अगला लेख