ramcharitmanas

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ शुरू हुई महाभियोग की प्रक्रिया

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (01:21 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोमवार को डेमोक्रैटिक पार्टी के 3 सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव पेश करते हुए उन पर पिछले सप्ताह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) में अपने समर्थकों को हिंसा भड़काने के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

यह प्रस्ताव सांसद जैमी रस्किन, डेविड सिसिलीन और टेड ल्यू लेकर आए हैं और इसका समर्थन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 211 सदस्यों ने किया है। इस प्रस्ताव में निवर्तमान राष्ट्रपति पर अपने कदमों के जरिए छह जनवरी को ‘राजद्रोह के लिए उकसाने’ का आरोप लगाया गया है।

इसमें कहा गया है कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग (संसद परिसर) की घेराबंदी के लिए तब उकसाया, जब वहां इलेक्टोरल कॉलेज के मतों की गिनती चल रही थी और लोगों के धावा बोलने की वजह से यह प्रक्रिया बाधित हुई। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले रिपब्लिकन सांसदों ने सोमवार को सदन में डेमोक्रैटिक सदस्यों के उस अनुरोध को खारिज कर दिया था, जिसमें ट्रंप को राष्ट्रपति पद से जल्द हटाने के वास्ते उपराष्ट्रपति पेंस से 25वें संशोधन को लागू करने के आह्वान पर सर्वसम्मति की मांग की गई थी।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

अगला लेख