शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Impact of Kim Jong and Moon meeting
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (10:12 IST)

तानाशाह से मून जे इन की मुलाकात का आप पर क्या होगा असर...

Kim Jong UN
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे इन से मुलाकात की। किम ने दक्षिण कोरिया की जमीन पर कदम रखा और फिर मून को भी उत्तर कोरिया ले गए। दोनों नेताओं का यह अंदाज सभी को भा गया। आइए जानते है इस महामुलाकात का आप पर क्या होगा असर...
 
टला युद्ध का खतरा : उत्तर कोरिया जिस तेजी से परमाणु हथियार विकसित कर रहा था उसने दुनिया की नाक में दम कर दिया था। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान मिल कर भी उसकी नाक में नकेल नहीं कस पा रहे थे। इससे दुनिया पर युद्ध का खतरा मंडराने लगा था लेकिन इस मुलाकात में किम जोंग ने जिस तरह से शांति स्थापित करने का प्रयास किया उससे यह खतरा टल गया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि कोरियाई प्रायद्वीप में अब कोई जंग नहीं होगी।
 
परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम : माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा। दोनों देशों के साक्षा घोषणापत्र में कहा गया है कि पूरे कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त किया जाएगा। अगर उत्तर कोरिया इस दिशा में आगे बढ़ता है तो अन्य देश भी उससे प्रेरणा ले सकते हैं। 
 
भारत पर असर : इस मुलाकात के बाद भारत समेत कई एशियाई देशों का उत्तर कोरिया के साथ व्यापार का रास्ता खुल जाएगा। अमेरिका और अन्य देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण यह देश उत्तर कोरिया से कारोबार नहीं कर पा रहे थे।
 
सबसे ज्यादा फायदा चीन को : इसका सबसे ज्यादा फायदा चीन को होगा। क्योंकि चीन को उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा हितैषी माना जाता था। चीन ने हर समय उत्तर कोरिया का विकास किया है। अब चीन 
 
कोरिया का जीवन स्तर में सुधार आएगा : इन दोनों देशों का बहुत सारा पैसा हथियारों की खरीद पर खर्च होता था। अब यह पैसा लोगों के विकास पर लगेगा। इससे यहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।  
 
ये भी पढ़ें
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वैन, 13 की मौत