1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Truck collides with van in UP, 13 dies

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वैन, 13 की मौत

Road accident
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगावां थानाक्षेत्र में शनिवार तड़के एक टाटा मैजिक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना पसगांवा थानाक्षेत्र के तहत आने वाले उछौलिया में एक ढाबे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर घटी। उन्होंने बताया कि हादसे में वैन चालक अनूप अवस्थी (25) और हेल्पर किशन (23) सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
पुलिस के अनुसार वैन में 16 लोग सवार थे। घायलों को शाहजहांपुर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अगला लेख
तानाशाह से मून जे इन की मुलाकात का आप पर क्या होगा असर...