biodatamaker
✕

पत्नी का जन्मदिन छोड़कर 'हाउडी मोदी' में पहुंचे अमेरिकी सीनेटर, मोदी ने मांगी माफी

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (12:01 IST)
ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के सीनेटर जॉन कॉर्निन की पत्नी से माफी मांगी है, क्योंकि उनके जन्मदिन पर कॉर्निन 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में मोदी कॉर्निन की पत्नी सैंडी से माफी मांगते और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके पति मोदी के साथ खड़े मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
<

Here is what happened when PM @narendramodi met Senator @JohnCornyn. pic.twitter.com/O9S1j0l7f1

— PMO India (@PMOIndia) September 23, 2019 >
मोदी ने कहा कि मैं आपसे माफी मांगना चाहूंगा क्योंकि आज आपका जन्मदिन हैं और आपके जीवनसाथी मेरे साथ हैं। स्वाभाविक रूप से आपको आज मुझसे जलन हो रही होगी।
ALSO READ: भारत का प्राकृतिक गैस को लेकर अमेरिका से बड़ा समझौता, 50 लाख टन LNG का आयात करेगी पेट्रोनेट
उन्होंने कहा कि आपको शुभकामनाएं, मैं आपके सुखद जीवन और बेहद समृद्ध शांतिपूर्ण भविष्य की कामना करता हूं। शुभकामनाएं।

टेक्सास से सीनेटर जॉन कॉर्निन और सैंडी की शादी को 40 वर्ष हो चुके हैं और उनकी 2 बेटियां हैं। कॉर्निन 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों में से एक थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख