sundarkand

Live : अमेरिका में मोदी, ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के CEO से की मुलाकात

Updated: रविवार, 22 सितम्बर 2019 (08:06 IST)
ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिनों के अमेरिकी दौरे पर हैं। मोदी ने आज ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के CEO से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी आज ही ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े अपडेट्स-

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में बसे कश्मीरी पंडितों से मुलाकात की। कश्मीरी पंडितों ने मोदी को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर धन्यवाद दिया। इस दौरान कश्मीरी पंडित भावुक हो गए।  

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोहरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की। बोहरा समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।


- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में सिख समुदाय से भी मुलाकात की।

- नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के CEO से मुलाकात की। बैठक के बाद ऊर्जा क्षेत्र की दो कंपनियो तेलुरियन (अमेरिका) और पेट्रोनेट (भारत) के बीच 5 मिलियन टन एलएनजी का अनुबंध हुआ।

- नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप इस दौरान कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ह्यूस्टन के एनआरजी स्‍टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम के हर तरफ पोस्टर लगे हुए हैं।

- इससे पहले साल 2014 में मेडिसन स्वाक्यर में मोदी का भाषण का कार्यक्रम हुआ था। मोदी का यह कार्यक्रम सुपरहिट था। अब बताया जा रहा है कि मोदी का हाउडी मोदी कार्यक्रम स्क्वायर से भी ज्यादा भव्य होगा। बतौर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में साल 2014 में पहली बार मेडिसन स्क्वायर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था। मोदी को सुनने 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

अगला लेख