sundarkand
✕

PM मोदी के 3 घंटे के शो 'Howdy Modi' के लिए सजा ह्यूस्टन, जानिए खास 10 बातें

Updated: रविवार, 22 सितम्बर 2019 (15:11 IST)
ह्यूस्टन। दुनियाभर की निगाहें एनआरजी स्टेडियम में आज रविवार को होने वाले 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम पर हैं। इस मंच पर दुनिया के दो बड़े नेता एकसाथ मंच पर होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मंच साझा करेंगे। एक गैरसरकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम (टीआईएफ) ने समारोह का आयोजन किया है। जानिए हाउडी मोदी से जुड़ीं खास 10 बातें-
ALSO READ: Howdy Modi : मोदी से पहले ट्रंप करेंगे इमरान से मुलाकात
1. स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत 50,000 उत्साही भारतीय प्रवासी करेंगे। यह समारोह एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जो अमेरिका के बड़े स्टेडियमों में से एक है।
 
2. कार्यक्रम का नाम 'हाउडी' मोदी रखा गया है। इस 'हाउडी' का मतलब विशेष है। 'हाउडी' शब्द का प्रयोग 'आप कैसे हैं?' के लिए किया जाता है। 'हाउडी' का मतलब होता है, हाउ डू यू डू? (आप कैसे हैं?)। दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।
ALSO READ: #HowdyModi में ट्रंप-मोदी के साथ आने से किसे क्या हासिल होगा
3. टेक्सास इंडिया फोरम ने कहा कि कार्यक्रम 90 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम 'वीवन : द इंडियन-अमेरिकन स्टोरी' से शुरू होगा। इसमें 400 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
 
4. इसके बाद 'Shared Dreams, Bright Future' सेशन होगा जिसका फोकस भारत-अमेरिका के रिश्तों और सफलताओं पर होगा।
ALSO READ: PM मोदी से मिलकर भावुक हुए कश्मीरी पंडित, 370 हटाने पर हाथ चूमकर कहा- धन्यवाद
5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। हाउडी मोदी कार्यक्रम का 3 भाषाओं में लाइव प्रसारण होगा। हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा स्पैनिश भाषा में भी इस कार्यक्रम को देखा जा सकेगा।
 
6. एक ही मंच पर मोदी और ट्रंप के होने से वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ेगी। इस कार्यक्रम से पाकिस्तान को सख्त संदेश जाएगा कि कश्मीर मसले पर उसे 'किसी का साथ नहीं' मिलने वाला है।
ALSO READ: PM मोदी ने अमेरिका में दिया स्वच्छता का संदेश, गिरा हुआ फूल खुद उठाकर सबको चौंकाया
7. पोप को छोड़कर किसी निर्वाचित विदेशी नेता के अमेरिका दौरे पर लोगों का यह सबसे बड़ा जमावड़ा होगा।
 
8. समारोह में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए 100 से ज्यादा बसों की व्यवस्था की गई है।
 
9. एनआरजी और पूरे ह्यूस्टन में भव्य बिलबोर्ड्‍स लगाए गए हैं जिनमें नरेन्द्र मोदी के स्वागत वाले स्लोगन लिखे हुए हैं।
 
10. कार्यक्रम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन की थीम है- 'वीवन' (बुनना)।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख