Hanuman Chalisa
✕

केवल मुर्दों के लिए होटल

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (17:28 IST)
टोक्यो। विश्व के विकसित देशों में से एक जापान में हर साल लगभग 16 लाख लोगों की मौत होती है। इतनी ज्यादा मृत्युदर के कारण लोगों की मौत अब जापान में पैसे कमाने का जरिया बनता जा रहा है।
 
अब लाशों को ठिकाने लगाने या कुछ समय के लिए ‍शव को रखना भी एक बिजनेस में बदल गया है। शवों को इस कारोबार को चलाने वाले व्यक्ति का नाम है हिसायोशी तेरामुरा। यह जापान के योकोहामा शहर के रहने वाले हैं।
 
तेरामुरा ने एक ऐसा होटल खोला है, जहां पर सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता है। इनके होटल लास्टेल में मरे हुए व्यक्ति के शरीर को एक दिन रखने का किराया है 12000 येन।
 
हिसायोशी तेरामुरा इससे पहले कब्रों और शव गृह के बिजनेस से ही जुड़े हुए थे और पिछले साल इन्होंने अपने होटल को एक नूडल शॉप के सामने खोला था जिसमें सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता था।
 
तेरामुरा को इस बिजनेस का आइडिया इस वजह से आया क्योंकि जापान में मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण यहां के श्मशान अक्सर शवों से भरे होते हैं।
 
इस कारण से बहुत से मृतकों के परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ता है और यह इंतजार 4 से 5 दिन लंबा भी हो सकता है।
 
इस प्रकार की परिस्थिति बनने पर मृतक के परिवार वाले अपने मृत व्यक्ति की बॉडी को मुर्दा लोगों के लिए बने इन होटलों में रख सकते हैं और शव को सड़ने से बचा सकते हैं। 
 
इसके अलावा यदि किसी के घर में जगह की कमी है तब भी लोग मृतक के लिए इनके होटलों में जगह बुक करा देते हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख