Hanuman Chalisa
✕

आदमखोर कवि, गर्लफ्रेंड को मारकर खा गया दिमाग

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (17:19 IST)
मॉस्को। इक्कीस वर्षीय दिमित्री ल्यूशिन एक कवि है लेकिन उस पर आरोप है कि उसने अपनी 45 वर्षीय गर्लफ्रेंड ओल्गा बी की हत्या कर दी और उसका दिमाग निकालकर खा गया। उसके मित्रों का कहना था कि गिरफ्तारी से पहले दिमित्री को एक असाधारण और उत्कृष्ट कवि के तौर पर जाना जाता था। 
 
मेल ऑनलाइन के लिए मॉस्को से विल स्टुअर्ट लिखते हैं कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  और उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। उसका कहना है कि उसने शराब की बोतल के कम से कम 25 वारकर महिला की हत्या कर दी। साथ ही, प्रत्य‍क्षदर्शियों का कहना है कि उसने एक गंड़ासे की मदद से ओल्गा का भेजा खोल दिया और उसके एक हिस्से को तलकर खा गया। इतना ही नहीं, उसने महिला का खून एक ग्लास में भरकर भी पिया।
   
कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। 21 साल के आरोपी को पुलिस ने पिछले गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मार्च में अपनी 45 साल की गर्लफ्रेंड, ओल्गा बी की हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी कवि ने बताया कि इंटरनेशनल वीमेंस डे-8 मार्च- को हमने अपने अपार्टमेंट में डेट प्लान की थी। 
 
कुछ देर तक सब सामान्य था लेकिन फिर किसी बात पर हम दोनों में झगड़ा हो गया। मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे काफी लड़ने लगी तब मुझे भी गुस्सा आ गया। मैंने उसके सिर पर वाइन की बोतल दे मारी। फिर टेबल पर रखे गंड़ासे से उसका गला काट दिया।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसने बाद में गंड़ासे से गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया और फिर दिमाग निकाल लिया। गर्लफ्रेंड के दिमाग के उसने टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें खाने के साथ खाता था। दिमित्री रूसी सेना में भी रह चुका है। पुलिस के मुताबिक, वाल्दाई के दिमित्री ने लाश को ठिकाने लगा दिया था लेकिन बाद में ऐसे कई मामले सामने पर उससे पूछताछ की गई। 
 
इस कारण से कुछ लड़कियों और महिलाओं की गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची। इन महिलाओं में आरोपी की गर्लफ्रेंड भी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को उसकी कविता के लिए 2016 में रूस की राइटर यूनियन ने सम्मानित भी किया था। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल भी कराया है, जिसमें उसे पूरी तरह फिट बताया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि रूस में पहले भी मानव मांसभक्षण (कैनेबिलिज्म) के मामले सामने आ चुके हैं। इस घटना से पहले पुलिस ने क्रासनोदर सिटी से 35 साल के दिमित्री बाकेशेव और उसकी 42 साल की पत्नी नतालिया को गिरफ्तार किया था। दोनों आदमखोर थे। 
 
पुलिस का कहना है कि दोनों ने 1999 से अब तक 30 लोगों की हत्याएं की और उनका मांस पकाकर खा गए। यही नहीं, इन लोगों ने इंसानी मीट का अचार तक बना रखा था। पुलिस ने इनके घर से आठ लोगों के शरीर के हिस्से बरामद किए थे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख