Daily Horoscope
✕

अब एक कैप्सूल दूर कर देगा एचआईवी...

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2018 (17:30 IST)
बोस्टन। अनुसंधानकर्ताओं ने एचआईवी के उपचार के लिए एक ऐसा कैप्सूल बनाया है जिसकी एक खुराक लेने के बाद पूरे एक सप्ताह कोई और दवा नहीं लेनी पड़ेगी। एचआईवी विषाणु से लड़ने के लिए ली जाने वाली दवा की खुराक को निश्चित समय पर लेना आवश्यक होता है जिसका पालन करना आसान नहीं होता।


अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि एचआईवी विषाणु से लड़ने के लिए ली जाने वाली दवा की खुराक को निश्चित समय पर लेना आवश्यक होता है जिसका पालन करना आसान नहीं होता। ऐसे में इस कैप्सूल के विकसित होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

इस नए कैप्सूल को अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के अनुसंधानकताओं ने विकसित किया है। इसे इस तरह बनाया गया है कि मरीजों को सप्ताह में केवल एक बार इसे लेना होगा और सप्ताहभर में दवा धीरे धीरे शरीर में जाती जाएगी।

गों को भी संक्रमण से बचाने के लिए लिया जा सकेगा जिनके एचआईवी से संक्रमित होने का खतरा अधिक है। एमआईटी में एक अनुसंधानकर्ता और ब्रिघम एंड विमेन्स हॉस्पिटल में बॉयोमेडिकल इंजीनियर जियोवान्नी त्रावेरसो ने कहा कि एचआईवी के उपचार के लिए समय पर खुराक लेना एचआईवी की उपचार एवं रोकथाम में एक बड़ी बाधा है।

उन्होंने कहा कि इस कैप्सूल से इस बाधा को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। इस कैप्सूल की बनावट छह कोनों वाले एक सितारे की तरह है। इन कोनों में दवा भरकर इन्हें अंदर की ओर मोड़ कर बंद किया जा सकता है। कैप्सूल खाने के बाद इन कोनों में से एक-एक करके दवा निकलती रहेगी। त्रावेरसो ने कहा कि यह एक कैप्सूल में दवाइयों का डिब्बा रखने की तरह है। अब आपके पास एक कैप्सूल में सप्ताह के हर दिन के लिए चैंबर है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख