• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hillary criticises trump
Written By
Last Updated :वाशिंगटन , शुक्रवार, 3 जून 2016 (08:56 IST)

हिलेरी का हमला, राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं ट्रंंप

Hillary Clinton
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ट ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी विदेश नीति अमेरिका के लिए खतरनाक है और वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं। 
             
सुश्री क्लिंटन ने कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए ज्ञान, स्थिरता और भारी जिम्मेदारी की आवश्यकता होती है लेकिन ट्रंप का स्वभाव इसके लिए अयोग्य हैं।' उन्होंने कहा,  'यह वह इंसान नहीं है जिसे परमाणु कोड दिया जाना चाहिए।'
             
सुश्री क्लिंटन ने कहा, 'यदि मैं राष्ट्रपति की दौड़ में नहीं होती तो मैं वह सब करती जिससे मैं यकीन से कह सकती हूं कि वह राष्ट्रपति कभी नहीं बनते क्योंकि मेरा मानना है कि वह देश को एक खतरनाक मोड़ पर ले जाएंगे।' 
             
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए आठ नवम्बर को चुनाव होगा। इसमें डेमोक्रेटिक एवं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार संभवत: क्रमश: हिलेरी क्लिंटन एवं डोनाल्ड ट्रंप होंगे।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पठानकोट हमले में पाक सरकार शामिल नहीं: एनआईए