• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hillary Clinton
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (12:18 IST)

अपने आदर्शों के लिए लड़ेंगे : हिलेरी क्लिंटन

Hillary Clinton
वॉशिंगटन। अमेरिका में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पराजित हुई डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वे अपने आदर्शों के लिए संघर्ष करती रहेंगी और कभी भी हार नहीं मानेंगी।

 
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से शिकस्त खाने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में क्लिंटन ने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद वे अमेरिका को और अधिक आगे ले जाने के लिए काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वे अपने मूल्यों के लिए हमेशा लड़ती रहेंगी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे अपने देश पर विश्वास है और मैं कभी भी हार नहीं मानूंगी। मैं जानती हूं कि चुनाव के परिणाम से बहुत से लोग निराश है। मैं खुद भी निराश हूं, लेकिन मैंने पिछले सप्ताह कहा था कि हमारा अभियान किसी एक व्यक्ति या एक चुनाव के बारे में नहीं है। यह देश के बारे में है जिसे हम प्यार करते हैं और एक ऐसा अमेरिका बनाया जाए जिसमें उम्मीद हो, जो संयुक्त हो और बड़े दिल वाला हो। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ट्रंप से सवाल पूछना पड़ा महंगा, टीवी होस्ट केली की जान खतरे में!