dharma sangrah
✕

मध्य टेक्सास में हार्वे तूफान के कारण भूस्खलन

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (14:36 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका के मुख्य भू-भाग में पिछले 12 साल के अब तक के सबसे ताकतवर तूफान हार्वे के कारण मध्य टेक्सास के तट पर भूस्खलन हो गया। इस तूफान में 195 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो राज्य के तेलशोधन उद्योग को निशाने पर ले रही हैं। इसके कारण 1 लाख से ज्यादा घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।
 
नेशनल हरीकेन सेंटर ने कहा कि हार्वे के कारण टेक्सास स्थित पोर्ट अरांसास और पोर्ट ओ कोनोर के बीच भूस्खलन हुआ है। अमेरिका के कच्चे तेल का लगभग 17 प्रतिशत उत्पादन इस क्षेत्र से आता है। टेक्सास में सबसे सघन आबादी वाले शहर ह्यूस्टन में देश का सबसे बड़ाशोधन कारखाना और पेट्रोकेमिकल परिसर है।
 
सेंटर ने कहा कि श्रेणी 4 के तूफान में हवाओं की अधिकतम गति 195 किलोमीटर प्रति घंटे की है। ऐसा पूर्वानुमान लगाया गया है कि भारी बारिश और तूफान के बढ़ने के कारण भारी बाढ़ आएगी। अमेरिका के मुख्य भू-भाग में वर्ष 2005 के बाद आया यह सबसे ताकतवर तूफान है। इसका प्रभाव कई दिनों तक रह सकता है। अगले सप्ताह कुछ इलाकों में 40 इंच तक की भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

अगला लेख