ramcharitmanas

हार्वे तूफान से मरने वालों की संख्या 47 हुई

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (15:10 IST)
ह्यूस्टन। टेक्सास में हार्वे तूफान के बाद राहत एवं खोज अभियान तेज कर दिया गया है और उतरती बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाया जा रहा है। यह तूफान अमेरिकी इतिहास के सबसे भयावह तूफानों में से एक है जिससे कम से कम 47 लोगों की जान गई है।
 
हार्वे के टेक्सास तट से टकराने के लगभग 1 हफ्ते बाद भी परेशान लोग अभूतपूर्व बाढ़ के चलते बिना भोजन-पानी के फंसे हैं। सीएनएन के अनुसार अधिकारी जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं और छतों पर फंसे लोगों को हेलीकॉप्टरों के जरिए निकाला जा रहा है। हार्वे से मरने वालों की संख्या कम से कम 47 हो गई है।
 
हजारों आपातकालीन राहत टीमें प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। अधिकारी ह्यूस्टन में तूफान से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। दक्षिणी टेक्सास में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया है।
 
वहीं ब्रैजोरिया काउंटी के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि काउंटी का लगभग 517 किलोमीटर हिस्सा जलमग्न हो सकता है, क्योंकि ब्रैजोस नदी के पानी में लगातार बढ़ोतरी की बात कही जा रही है, वहीं ह्यूस्टन के मुस्लिम समुदाय ने लोगों को शरण देने के लिए अपने सामुदायिक केंद्रों के द्वार खोल दिए हैं और हजारों स्वयंसेवियों को मदद के लिए भेजा है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख