Hanuman Chalisa
✕

हैवानियत! कुत्ते के पिल्ले से दुष्कर्म, मौत...

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (14:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के नरैना इलाके में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर कुत्ते के पिल्ले के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। कुकृत्य के बाद पिल्ले की मौत हो गई। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरैला इलाके में ही रहने वाले अभिषेक ने आरोप लगाया कि नरेश नामक टैक्सी ड्राइवर ने उसके पालतू कुत्ते के बच्चे जेनी के साथ दुष्कर्म किया। घटना 25 अगस्त की है। अभिषेक के मुताबिक ज्यादा खून बहने की वजह से पिल्ले की मौत हो गई, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है। 
 
अभिषेक के मुताबिक लोगों ने बताया कि नरेश अपने बड़े भाई सुरेश की मदद से पिल्ले को एक बैग में नरैना औद्योगिक क्षेत्र में फेंक आया था। जब उसने जेनी को ढूंढना शुरू किया तो लोगों ने बताया कि नरेश ने उसके साथ रेप किया है। अभिषेक पिल्ले को संजय गांधी पशु केंद्र ले गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है। 
 
बताया जाता है कि नरेश का व्यवहार अपने परिजनों के प्रति भी ठीक नहीं है। उसकी पत्नी ने बताया कि वो अक्सर उसे भी पीटता था और 25 अगस्त को उसका हाथ तोड़कर कहीं भाग गया है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख