sawan somwar

हाफिज पर बड़ी खबर, जमात-उद-दावा के बैंक अकाउंट सीज

Updated: शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (16:12 IST)
इस्लामाबाद। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से पाकिस्तान को खूंखार आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्तान सरकार द्वारा दोनों संगठनों के बैंक अकाउंट्स सीज कर दिए गए हैं।
 
प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी को भी आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया है।
 
वहीं, आंतरिक मंत्रालय ने आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत की सभी संपत्तियों को भी जब्त करने का आदेश दिया है। इस वजह से दोनों संगठनों से जुड़े 70 से ज्यादा लोगों के अकाउंट भी सीज हुए हैं। दोनों संगठनों के पास करीब 1 करोड़ 10 लाख पाकिस्तानी रुपए मौजूद थे। वहीं, इन 70 लोगों के खिलाफ 141 केसों की पहचान भी की गई है।
 
इसके अलावा पंजाब और इस्लामाबाद प्रांत के प्रशासन द्वारा जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत की 170 संपत्ति जिसमें एंबुलेंस भी शामिल हैं, को जब्त किया है। साथ ही दोनों संगठनों की 40 वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने खुद पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी को लेटर लिखकर इन वेबसाइट को ब्लॉक और शटडाउन करने की मांग की है। (एजेंसी)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

अगला लेख