biodatamaker
✕

पिछले कई घंटे से कार्ति से पूछताछ कर रही है सीबीआई

Updated: शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (16:02 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी कार्ति चिंदबरम से सीबीआई कई घंटों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के अफसरों ने सुबह 8 बजे से उनसे पूछताछ शुरू कर दी थी।
 
मीडिया खबरों अनुसार लगातार चल रही पूछताछ में सीबीआई सबूत और दस्तावेज कार्ति के सामने लेकर बैठी है। सीबीआई अफसरों ने कार्ति को एफआईपीबी क्लीयरेंस से जुड़े दस्तावेज कार्ति को दिखाए। इसके अलावा उनकी कंपनी चैस मैनेजमेंट लिमिटेड के सिलसिले में भी उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
गौरतलब है कि गुरुवार को सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट में कहा था कि कार्ति पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद कोर्ट ने कार्ति को बड़ा झटका देते हुए उन्हें 6 मार्च तक के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया। हालांकि सीबीआई ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने कार्ति को अपने वकील से सुबह और शाम 1-1 घंटा मिलने की अनुमति दी है।
 
कार्ति के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा था कि उनके मुवक्किल को जेल भेजने की कोई वजह नहीं है। सिंघवी ने कहा कि कस्टडी में लेकर पूछताछ का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि सीबीआई सहयोग करने का दावा कैसे कर सकती है, अगर उन्हें समन जारी ही नहीं किया गया।
 
वहीं, ईडी के वकील ने कहा कि कार्ति चिदंबरम जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। वकील ने दलील दी कि कार्ति को रिहा किए जाने पर जांच प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। इसके बाद सीबीआई ने कोर्ट के सामने कुछ दस्तावेज भी रखे, जिसके आधार पर बड़ी साजिश की आशंका जाहिर की गई। सीबीआई ने राजनीतिक दबाव की बात को नकारते हुए कहा कि उनके पास कार्ति के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। (एजेंसी)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख