biodatamaker

अमेरिका का बड़ा बयान, एच-1बी वीजा देने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (12:24 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका और भारत के बीच अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली 2+2 बैठक से पहले ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि एच-1बी वीजा जारी करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संभावना है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बैठक के दौरान वीजा का मुद्दा उठा सकती हैं।
 
स्वराज ने पिछले महीने राज्य सभा में बताया था, 'हम इस मुद्दे को कई मंचों पर औपचारिक रूप से उठा रहे हैं। हम लोग इस पर व्हाइट हाउस, वहां के राज्य प्रशासन और वहां सांसदों से बात कर रहे हैं। हम नई दिल्ली में छह सितंबर को होने वाली 2+2 बैठक में इस मुद्दे को पूरी विनम्रता से उठाएंगे।'
 
अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत एच-1बी वीजा का मुद्दा 2+2 बैठक में उठाने की तैयारी में है लेकिन इसमें कुछ कहने को नहीं रह जाएगा क्योंकि नीति में कोई बदलाव नहीं होगा।
 
अधिकारी ने बताया, 'ट्रंप प्रशासन के कार्यकारी आदेश में अमेरिका में काम करने के लिए अमेरिकी वीजा कार्यक्रम की बड़ी पैमाने पर समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं। वीजा समीक्षा करने का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इससे अमेरिका के कर्मी और उन्हें मिलने वाला वेतन प्रभावित ना हो।'
 
अधिकारी ने बताया, 'एच-1बी वीजा जारी करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए मेरे लिए यह अनुमान लगाना असंभव है कि इससे क्या निकलकर आएगा या इस प्रणाली में कोई बदलाव होगा। निश्चित रूप से यह भारत के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है।' (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख