Daily Horoscope
✕

भारतीय पेशेवरों को होगा फायदा, H-1B visa नवीनीकरण प्रक्रिया को मिली मंजूरी

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (18:31 IST)
H-1B visa renewal process approved : अमेरिका में काम करने के लिए आवश्यक एच-1बी वीजा (H-1B visas) के पात्र आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण (renewal) की प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव को व्हाइट हाउस (White House) की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसकी व्हाइट हाउस के तहत कार्यरत एक शीर्ष नियामक संस्था द्वारा समीक्षा की गई थी। यह कदम अमेरिका में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रहे कई भारतीय पेशेवरों (Indian professionals) के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कामगारों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा और इससे संबंधित नियमों पर निर्भर हैं।
 
एच-1बी वीजा के पात्र आवेदकों के लिए घरेलू नवीनीकरण की प्रक्रिया हेतु शुरू किया गया पायलट कार्यक्रम शुरू में 20,000 प्रतिभागियों तक सीमित होगा। इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस द्वारा इस योजना की घोषणा के कुछ महीने बाद यह कदम उठाया गया है।
 
15 दिसंबर को सूचना और नियामक मामलों के कार्यालय (ओआईआरए) की समीक्षा द्वारा मंजूरी मिलने के बाद एच-1बी वीजा के पात्र आवेदकों को कार्य वीजा को नवीनीकृत करने के लिए विदेश यात्रा नहीं करनी होगी। ओआईआरए अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय के भीतर प्रबंधन और बजट कार्यालय का एक वैधानिक हिस्सा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख