• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Gunman kills 3 at Jamaica pub
Written By
Last Modified: किंग्स्टन , रविवार, 6 नवंबर 2016 (09:08 IST)

जमैका के पब में गोलीबारी, तीन की मौत

Gunman
किंग्स्टन। जमैका के एक पब में एक बंदूकधारी ने चार लोगों पर गोली चला दी जिसमें से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि दक्षिण पूर्वी जमैका के सेंट कथरीन पेरिश में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में दो पुरूषों और एक महिला की जान चली गई। जख्मी हुआ एक अन्य पुरूष अस्पताल में है और उसकी हालात गंभीर लेकिन स्थिर है।
 
मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान और उम्र उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने वारदात का मकसद भी नहीं बताया है। इसकी जांच की जा रही है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पाक सेना के अधिकारी की मौत का बदला, डायनामाइट से उड़ाया बाजार...