biodatamaker
✕

इजराइली पीएम नेतन्याहू बोले- हमास के सभी सदस्यों की मौत करीब

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (11:11 IST)
Ground attack on Gaza soon: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि उनका देश अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और गाजा में जमीनी आक्रमण (Ground attack) करने की तैयारियां की जा रही हैं और हमास के सभी सदस्यों की मौत करीब है।
 
उन्होंने बुधवार शाम को राष्ट्र को दिए संबोधन में कहा कि युद्ध के दो मुख्य लक्ष्य हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट कर उसका खात्मा करना और हमारे बंधकों को घर वापस लाने के लिए हरसंभव कदम उठाना है। राष्ट्रीय एकता का आह्वान करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जमीन के ऊपर और नीचे, गाजा के अंदर और बाहर- हमास के सभी सदस्यों की मौत करीब है।
 
उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री याओव गैलेंट, मंत्री बेनी गैंट्ज, सुरक्षा मंत्रिमंडल, चीफ ऑफ स्टाफ तथा सुरक्षा संगठनों के प्रमुखों के साथ हम जीत मिलने तक युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और राजनीतिक नफे-नुकसान के बारे में सोचे बगैर काम कर रहे हैं।
 
इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि लक्ष्य देश को बचाना व जीत हासिल करना है। उन्होंने कहा कि हम हमास पर कहर बरपा रहे हैं और हम हजारों आतंकवादियों का खात्मा कर चुके हैं तथा यह तो बस शुरुआत है। गाजा में निकट भविष्य में जमीनी आक्रमण की अटकलों के बारे में नेतन्याहू ने कहा कि यह जल्द होगा लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कब और कैसे होगा?
 
उन्होंने कहा कि हम जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं। मैं यह नहीं बताऊंगा कि कब, कैसे, कितने? यह इसलिए ताकि हम अपने सैनिकों की जिंदगी बचा सकें। इजराइल ने 7 अक्टूबर को हमास के बर्बर हमले के बाद से गाजा में जमीनी अभियान के लिए 3,50,000-4,00,000 सैनिकों को तैनात करने की योजना बनाई है।
 
नेतन्याहू ने हमास की तुलना इस्लामिक स्टेट से करते हुए कहा कि जब हम लड़ाई जारी रहने के बीच गाजा में जाएंगे तो हम हत्यारों, अत्याचारों के दोषियों से पूरी कीमत वसूल करेंगे। उन्होंने गाजा के नागरिकों से दक्षिणी गाजा में जाने की अपील दोहराई। ऐसी जानकारी है कि गाजा के करीब 6,00,000-7,00,000 नागरिक उत्तरी हिस्से से दक्षिणी हिस्से में जा चुके हैं। कुछ गाजावासी पिछले 2-3 दिन में उत्तरी हिस्से में अपने घरों में लौट रहे हैं जिससे जमीनी आक्रमण में देरी हो रही है।
 
इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने कहा कि सेना ने जमीनी आक्रमण के लिए अपनी स्थिति में सुधार करने के वास्ते गाजा पट्टी में हवाई हमले तेज कर दिए हैं। 7 अक्टूबर को हमास के हमले की जिम्मेदारी लेते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वे इस बात की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं कि उस दिन क्या हुआ था लेकिन यह जांच युद्ध खत्म होने तक नहीं होनी चाहिए।
 
इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर हमारे इतिहास में काला दिन था। हम इसकी तह तक जाएंगे कि दक्षिणी सीमा और गाजा से सटे क्षेत्र में क्या हुआ था? इस नाकामी की पूरी जांच की जाएगी। मेरे समेत हर किसी को इसका जवाब देना पड़ेगा लेकिन यह सब युद्ध के बाद ही होगा। नेतन्याहू ने कहा कि प्रधानमंत्री होने के नाते मुझ पर देश के भविष्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। अभी मेरा काम इजराइल और लोगों का हमारे शत्रुओं पर बड़ी जीत का नेतृत्व करना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख