Hanuman Chalisa
✕

नई खोज, मंगल की मिट्टी से पता चल सकेगा कि ग्रह पर कैसे उगेंगी साग सब्जियां

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (19:41 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने प्रयोग के लिए मंगल ग्रह की मिट्टी से मिलती-जुलती ऐसी मिट्टी विकसित की है, जो इस लाल ग्रह पर साग-सब्जियां उगाने के तरीके ढूंढने में मदद कर सकती है। अमेरिका की सेंट्रल फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी (यूसीएफ) के अनुसंधानकर्ताओं ने वैज्ञानिक पद्धति और मानकीकृत तरीके से मंगल एवं क्षुद्र ग्रह की मिट्टी तैयार की। इस मिट्टी को प्रतिरूप के तौर पर माना जाता है।
 
 
यूसीएफ के डैन ब्रिट ने कहा कि मंगल ग्रह पर दुनिया बसाने की दिशा में यह प्रतिरूप अनुसंधान के लिए बहुत उपयोगी है। अगर हम वहां जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमें भोजन, पानी एवं अन्य जरूरी चीजों की जरूरत होगी। जब हम शोध पदार्थ विकसित कर रहे हैं, तो हमारे पास यह जांचने का तरीका भी होना चाहिए कि इन विचारों को अमलीजामा कैसे पहनाया जाए।
 
मंगल ग्रह पर खाद्य सामग्रियां उगाने के रास्ते तलाश रहे वैज्ञानिकों को इन तकनीकों को उस मिट्टी पर जांचना जरूरी है, जो मंगल की मिट्टी से काफी मिलती-जुलती है। अनुसंधानकर्ताओं का यह सूत्र क्यूरोसिटी रोवर द्वारा मंगल से इकट्ठी की गई मिट्टी की रासायनिक प्रकृति पर आधारित है। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख