शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Government of Pakistan, Indian parliament, Ban Ki Moon
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , मंगलवार, 17 मई 2016 (19:05 IST)

पाकिस्तान ने भारतीय संसद में पेश बिल का किया विरोध

पाकिस्तान ने भारतीय संसद में पेश बिल का किया विरोध - Government of Pakistan, Indian parliament, Ban Ki Moon
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय संसद में पेश भूचित्र सूचना नियमन विधेयक का विरोध किया है और इसे लेकर उसने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून तथा सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
पाकिस्तान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र तथा सुरक्षा परिषद से कहा है कि वह भारत सरकार को इस विधेयक को पारित कराने से रोके, क्योंकि इससे अन्तरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होता है।
                            
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय तथा संयुक्त राष्ट्र से यह भी कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर में जनमत संग्रह कराने तथा उसे स्वतंत्रता दिलाने के अपने वादे को पूरा करें।
                            
पत्र में कहा गया है कि भारत के मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है जो संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के विरुद्ध है। पत्र में भारत से यह अपील करने की मांग की गई है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बंद करे।
                            
पाकिस्तान ने कहा है कि भारतीय संसद में भूचित्र सूचना नियमन विधेयक पारित हो जाने से भारत जम्मू-कश्मीर के लोगों तथा संगठनों को दंडित करने की स्थिति में हो जाएगा। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
वायुसेना प्रमुख ने उड़ाया विमान 'तेजस', बोले...