dharma sangrah

गूगल ने की गूगल प्लस को बंद करने की घोषणा, हैक हुई 5 लाख लोगों की सूचनाएं

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (23:08 IST)
वॉशिंगटन। इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल प्लस को बंद करने की घोषणा की है। कंपनी ने पांच लाख तक उपयोक्ताओं की सूचनाएं बाहरी डेवलपरों के हाथ लग जाने के कारण यह निर्णय लिया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इसे 10 महीने में लागू किया जाएगा।


गूगल के फेलो एवं उपाध्यक्ष (अभियांत्रिकी) बेन स्मिथ ने सोमवार को एक ब्लॉग लिखकर इसकी घोषणा की। स्मिथ ने कहा कि कंपनी यह नहीं बता सकती है कि किन उपयोक्ताओं की सूचनाएं इस सेंधमारी से प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने कहा, हमने दो सप्ताह से अधिक के आकलन के बाद पाया कि गूगल प्लस के पांच लाख तक उपयोक्ताओं के खाते इस बग से प्रभावित होने की आशंका है। हमारे आकलन में पता चला है कि अप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) का इस्तेमाल 438 ऐप ने किया है।

उन्होंने कहा, हमें इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि किसी डेवलपर को इस बग की जानकारी थी या किसी डेवलपर ने इस एपीआई का दुरुपयोग किया है। हमें इस बात के भी सबूत नहीं मिले हैं कि किसी प्रोफाइल की सूचनाओं का दुरुपयोग हुआ है।

अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने इस बारे में पहली खबर दी। उसने कहा कि गूगल प्लस के सॉफ्टवेयर में खामी के कारण 2015 से मार्च 2018 के बीच इस सोशल साइट के उपयोक्ताओं की सूचनाएं बाहरी डेवलपरों के हाथ लग गई हैं। कंपनी की आंतरिक जांच में मार्च 2018 में इस सेंध की पहचान की गई और खामी को दूर किया गया।

वाल स्ट्रीट जर्नल ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा कि गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई को आंतरिक जांच समिति द्वारा प्रभावित उपयोक्ताओं को इस बारे में सूचित नहीं करने के निर्णय की जानकारी दी गई। हालांकि स्मिथ ने यह स्पष्ट किया है कि गूगल प्लस को अचानक से बंद नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, हमने लोगों को बदलाव के लिए पूरे मौके देने के लिए इसे 10 महीने की अवधि में लागू करने का निर्णय लिया है। इसे अगले साल अगस्त महीने तक पूरा किया जाएगा। आने वाले महीनों में हम लोगों को अतिरिक्त जानकारियां देंगे, जिसमें उन्हें अपनी सूचनाएं डाउनलोड करने की जानकारी भी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि फेसबुक के लोकप्रिय होने के बाद गूगल का पुराना सोशल नेटवर्किंग साइट ऑर्कुट बाजार में पिछड़ गया था। गूगल ने नई परिस्थितियों के मद्देनजर फेसबुक को चुनौती देने के लिए गूगल प्लस पेश किया था। हालांकि गूगल प्लस कभी भी फेसबुक को चुनौती देने की स्थिति में नहीं आ सका। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख