dharma sangrah
✕

इंटरनेट की लत के शिकार मरीजों की संख्या 2 साल में हुई दोगुनी

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (22:46 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ‘बिहेव्यरल एडिक्शन क्लिनिक’ में इंटरनेट की लत की शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों की संख्या बीते दो साल में दोगुनी हो गई है। इस क्लिनिक की स्थापना दो साल पहले ही की गई थी।


एम्स के विशेषज्ञों ने मंगलवार को बताया कि इंटरनेट की लत की वजह से युवाओं में गंभीर व्यवहारवादी मनोविकृति संबंधी परेशानियां विकसित हो रही हैं। इन युवाओं में ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं। इंटरनेट की लत का मतलब इसका अनियंत्रित इस्तेमाल है। लोग अक्सर इंटरनेट पर गेम्स खेलते रहते हैं या अश्लील फिल्में देखते हैं। वे इसके इतने आदी हो जाते हैं कि अपनी नियमित गतिविधियां तक नहीं कर पाते हैं।

एम्स की क्लिनिकल मनोविज्ञानी रचना भार्गव ने कहा कि इंटरनेट के इस्तेमाल से कई परेशानियां तब उठती हैं जब माता-पिता अपने बच्चों की निगरानी नहीं करते हैं और अनुशासन में असंगति होती है। माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों की निगरानी करनी चाहिए और उनके दैनिक कार्यक्रम में रुचिकारक गतिविधियां को शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को वास्तविक दुनिया में सामाजिक संवाद बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। भार्गव ने कहा कि पिछले दो साल में एम्स के ‘बिहेव्यरल एडिक्शन क्लिनिक’ में इंटरनेट की लत की शिकायत लेकर आने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है।

एम्स के मानसिक रोग चिकित्सा के प्रोफेसर प्रताप सरण ने कहा कि इंटरनेट की लत का संबंध अक्सर अवसाद, बार-बार मूड बदलने, चिंता और व्यसन से होता है। यह द्विस्तरीय हो सकता है यानी इंटरनेट पर बहुत वक्त बिताने से पढ़ाई-लिखाई में खराब प्रदर्शन और इससे अवसाद या मूड विकार होता है। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख