dharma sangrah
✕

6000 से अधिक लोगों ने दी जॉर्ज फ्लॉयड को अंतिम विदाई

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (14:17 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका के ह्यूस्टन में नस्लभेद और पुलिस बर्बरता के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रर्दशनों के बीच जॉर्ज फ्लॉयड का अंतिम संस्कार किया गया और इस दौरान 6000 से अधिक लोग उन्हें अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए। 
 
अमेरिकी अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका के मिनेसोटा में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में नस्लभेद और पुलिस बर्बरता के खिलाफ आंदोलन खड़ा हो गया था। 
 
इससे पहले सोमवार को टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में ‘द फाउंटेन ऑफ प्रेज चर्च’ में जॉर्ज फ्लॉयड के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ और इस दौरान उनके ताबूत को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया।
 
कार्यक्रम के प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम में 6362 लोग आए थे। यह बहुत ही शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार के दौरान लोग कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छोटे-छोटे समूहों में आ रहे थे। आयोजक प्रवेश द्वार पर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे थे और यह सुनिश्चित कर रहे थे कि सभी ने फेस मास्क पहना हो।
 
जॉर्ज फ्लॉयड का जन्म नार्थ कैरोलिना में हुआ था और उन्होंने ह्यूस्टन में अपने जीवन का लंबा वक्ता गुजारा था। ह्यूस्टन से पहले नॉर्थ कैरोलिना में भी जॉर्ज फ्लॉयड के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। आयोजकों ने पुष्टि की कि पेशेवर मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर ने जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च उठाया। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख