sawan somwar

अलग पड़े ट्रंप, जी-7 ने लिया ईरान के परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बनाए रखने का संकल्प

Updated: रविवार, 10 जून 2018 (11:18 IST)
ला मालबई (कनाडा)। जी-7 देशों के नेताओं ने अमेरिका के साथ एक संयुक्त बयान में रविवार को संकल्प व्यक्त किया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण बना रहे। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब यूरोपीय गठबंधन सहयोगी ट्रंप के इस अंतरराष्ट्रीय समझौते से खुद को अलग करने के फैसले से नाराज हैं।
 
 
कनाडा में हुए 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन के समापन के मौके पर नेताओं ने कहा कि हम ईरान के परमाणु कार्यक्रम को स्थायी तौर पर शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईरान अंतरराष्ट्रीय तौर किए गए वादे के अनुरूप कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने या हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा।
 
बयान में कहा गया है कि हम ईरान द्वारा प्रायोजित सभी आतंकी समूहों द्वारा आतंकवाद को धन मुहैया कराने की निंदा करते हैं। हम ईरान से मांग करते हैं कि वह आतंकवादरोधी प्रयासों में योगदान दे तथा क्षेत्र में राजनीतिक समाधान, सुलह और शांति हासिल करके रचनात्मक भूमिका निभाए।
 
जी-7 में जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। इन्होंने 2015 में अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके बाद ईरान पर से पाबंदियां हटाई गई थीं। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी, क्या सीट विवाद है वजह?

Amreli में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता पर्व का भव्य आयोजन, CM पटेल ने किया ध्वजारोहण

7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी का अलर्ट

युवाओं के लिए पीएम मोदी का बड़ा प्लान, 1 करोड़ को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग से लेकर स्पोर्ट्स टैलेंट हंट तक बड़े ऐलान

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, सप्तधारा से लेकर विजन विकसित भारत 2047 तक का प्रधानमंत्री के भाषण की 10 खास बातें

अगला लेख