Hanuman Chalisa
✕

स्वतंत्र इंटरनेट की अहमियत को कम कर रहा है चीन

Updated: गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (12:51 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन में अमेरिकी कंपनियों पर बढ़ती पाबंदियों पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि चीन स्वतंत्र इंटरनेट की अहमियत को कम कर रहा है।
 
ओबामा प्रशासन के तीन अधिकारियों ने ‘द पोलिटिको’ में लिखा, 'हमारा मानना है कि राष्ट्रों की अन्य क्षेत्रों की तरह साइबर क्षेत्र में भी कुछ खास व्यवहार मानकों का पालन करने की जिम्मेदारी होती है।'
 
उन्होंने लिखा कि इसलिए अमेरिका को चीन की कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए दुनियाभर के कारोबारी क्षेत्रों और कंपनियों में चीन की निरंतर एवं निर्विवाद सरकार प्रायोजित साइबर चोरी को लेकर गहरी चिंता है।
 
तीन अधिकारियों जे माइकल डेनियल, रोबर्ट हालीमैन और एलेक्स नजेलो ने लिखा, 'अमेरिका इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होता है।
 
इसमें कहा गया, 'इस तरह का व्यवहार अमेरिका-चीन रिश्ते की बुनियाद को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, हमारे कारोबारी समुदाय के संबंधों को नुकसान पहुंचा रहा है, चीन की कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय छवि को खराब कर रहा है और बड़े स्तर पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कारोबार के आधार को कमतर कर रहा है।'
 
लेख में कहा गया कि इसलिए चीन की सरकार द्वारा प्रायोजित कारोबारी लाभ के लिए साइबर चोरी केवल अमेरिका चीन का मुददा नहीं है। यह दुनियाभर के देशों से जुड़ा मुददा है। यह बंद होना चाहिए। (भाषा)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल