गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. flood in pakitan
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (17:50 IST)

अचानक आई बाढ़ से पाकिस्तान में 8 लोगों की मौत

flood pakitan district administration
पेशावर। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 2 बच्चों समेत कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। 
 
जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई, जब कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर एक शादी में जा रहे थे। अफगानिस्तान से लगती हुई सीमा वाले दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के वाना तहसील में उनका वाहन डूब गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि 6 बच्चे लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। बचाव टीम ने 6 महिलाओं और 2 बच्चों के शव बरामद किए हैं। पाकिस्तानी सेना व जिला प्रशासन के अधिकारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। (भाषा)   (file image)
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2019 : मायावती ने बताई हनुमानजी की जाति, अली भी हमारे और बजरंगबली भी