• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Flood in Japan
Written By
Last Updated :टोक्यो , गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (10:08 IST)

भीषण बाढ़ से जापान का हाल बेहाल, हजारों ने किया पलायन

भीषण बाढ़ से जापान का हाल बेहाल, हजारों ने किया पलायन - Flood in Japan
टोक्यो। दक्षिण जापान में भीषण बाढ़ की वजह से सड़कें और मकान नष्ट हो गए हैं और जगह जगह पानी भरा हुआ है। बाढ़ आने के बाद सेना के जवान वहां फंसे परिवारो को बचा रहे हैं और इस प्राकृतिक आपदा में अब तक दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। अन्य 11 अन्य लोगों का कोई पता नहीं है।
 
क्यूशू के फुकुओका प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से चार लोग मामूली रूप से जख्मी हुई हैं। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने पड़ोसी ओइता नगर निगम में एक व्यक्ति के मरने की खबर दी है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि बाढ़ में 93 साल का एक बुजुर्ग के बह गया। उसका शव हिरोशिमा प्रांत के असाकिता में पाया गया।
 
टीवी फुटेज में सैनिकों को बाढ़ में फंसे व्यक्तियों को बचाते हुए देखा जा सकता है। हिता शहर के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके को बताया कि ओइता, रेउतारो फुकुई के आसपास की नदियां भी उफान पर हैं।
 
जापान की मौसम एजेंसी ने कहा कि फुकुओका और ओइता में अप्रत्याशित बारिश हुई है। फुकुओका आपदा प्रबंधन एजेंसी की वेबसाइट में बताया गया है कि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए आगाह किया गया लेकिन गिनेचुने लोगों ने ही इस पर अमल किया।
 
वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह तक फुकुओका में करीब 1,800 लोगों ने स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों में शरण मांगी थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
अमेरिका ने चीन को चेताया, मत करो उत्तर कोरिया के साथ व्यापार