ramcharitmanas
✕

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी में 4 मरे, 3 घायल

Updated: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (22:58 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन काउंटी के एक क्लब में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 4 लोग मारे गए और 3 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि डीन सेंट एन क्राउन हाइट्स के पास यूटिका एवे में स्थित सोशल क्लब ‘ट्रिपल ए एक्सेस’ में सुबह करीब 7 बजे गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, 4 लोगों की मौत हो चुकी थी और 3 लोग घायल थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें एक महिला शामिल है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच हो रही है और गोलीबारी के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख