Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से राहुल गांधी परेशान : आदित्यनाथ

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (22:38 IST)
हिसार/ भिवानी/ झज्जर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने से संबंधित अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पाकिस्तान परेशान हैं।

हाल के समय में हरियाणा की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान आदित्यनाथ ने हिसार, भिवानी, बादली और झज्जर में रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके पूर्व प्रमुख गांधी को निशाना बनाया। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने से राहुल गांधी और पाकिस्तान परेशान हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सोनाली फोगाट के समर्थन में आदमपुर में एक रैली में आदित्यनाथ ने कहा कि फोगाट हरियाणा की पहचान हैं और आदमपुर उनके मातृपक्ष से जुड़ा स्थान है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा बालिका भ्रूण हत्या के लिए कुख्यात है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में प्रमुखता से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया और इस अभियान को हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार सफलतापूर्वक आगे ले गई। इससे राज्य की लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भूमि पाकिस्तान को सबक सिखाने में मददगार रही है। मोदीजी के लिए देश का हित सर्वोच्च है जबकि कांग्रेस को देश की बढ़ती ताकत पर गर्व नहीं होता है। इसी से स्पष्ट होता है कि क्यों कांग्रेस वाले राफेल लड़ाकू जेट के शस्त्र पूजन का उपहास उड़ा रहे हैं।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

जर्मनी में बड़े टैक्स, श्रम और पेंशन सुधारों को मिली मंजूरी

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

अगला लेख