रविवार, 24 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Firing in French capital Paris, one person killed
Written By
पुनः संशोधित: शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (17:22 IST)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के सेंट्रल पेरिस इलाके में शुक्रवार को हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस गोलीबारी में घायल हुए 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
टेलीविजन नेटवर्क बीएफएम टीवी के मुताबिक सेंट्रल पेरिस इलाके में गोलीबारी के चलते कई लोग घायल हो गए। पेरिस पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि पुलिस ने एक हथियारधारी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़, 1 महिला समेत 2 माओवादी ढेर