Hanuman Chalisa
✕

पास था अतिरिक्त गोला बारूद, तीन मिनट तक की स्कूल में गोलीबारी

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (09:54 IST)
पार्कलैंड। फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में एक अर्द्धस्वचालित रायफल से 17 लोगों की हत्या करने के आरोपी किशोर ने देश में गोलीबारी की सबसे भीषण घटनाओं में शामिल इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। शेरिफ विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार आरोपी के पिट्ठू बैग में अतिरिक्त गोला बारूद था।
 
ब्रोवार्ड काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि निकोलस क्रूज ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने मियामी के उत्तर में पार्कलैंड के मार्जरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल के मैदानों और गलियारों में छात्रों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि वह स्कूल में अतिरिक्त मैगजीन लेकर गया था और परिसर में पहुंचने तक उसने उन्हें अपने बैग में रखा।
 
शेरिफ स्कॉट इसराइल ने बताया कि बंदूकधारी ने पांच कक्षाओं में गोलीबारी की। इनमें से चार कक्षाएं पहले तल और एक कक्षा दूसरे तल पर हैं।
 
इसराइल ने बताया कि उसने गोलीबारी तीन मिनट तक की। गोलीबारी करने के बाद हमलावर तीसरे तल पर गया और उसने अपनी एआर 15 रायफल और गोला बारूद से भरा पिट्ठू बैग गिरा दिया। इसके बाद वह इमारत से भागा और उसने बच कर भाग रहे छात्रों में शामिल होने की कोशिश की।
 
शेरिफ ने कहा कि इसके बाद संदिग्ध वाल मार्ट गया और उसने मैकडॉनल्ड्स जाने से पहले एक सबवे रेस्तरां से पेय पदार्थ खरीदा। मैकडॉनल्ड्स से जाने के करीब 40 मिनट बाद उसे हिरासत में लिया गया। 19 वर्षीय क्रूज अनाथ है और उसकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। उसके खिलाफ हत्या के आरोप तय किए गए।
 
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को आज स्कूल से हटा दिया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने हत्या के पीछे का कोई विशेष कारण नहीं बताया है। उन्होंने केवल यह जानकारी दी कि क्रूज को स्कूल से निष्कासित किया गया था। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख