Hanuman Chalisa
✕

एलओसी पर कमांडरों को पूरी छूट, पाक सेना को भारी नुकसान

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (09:02 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की किसी भी हिंसक कार्रवाई के खिलाफ सेना के स्थानीय कमांडरों को जोरदार तरीके से जवाब देने की पूरी छूट दी गई है। सेना पिछले कुछ सप्ताह से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को भारी नुकसान पहुंचा रही है।
 
उन्होंने कहा कि स्थानीय कमांडरों को किसी भी पाकिस्तानी दुस्साहस का जवाब देने की पूरी छूट दी गई हैं। सेना नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देने में एक सूझ बूझ भरी रणनीति के तहत काम कर रही है।
 
गौरतलब है कि सुंजवां सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि उसे अपने दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ेगी। इस हमले में छह सैन्यकर्मी और एक नागरिक की जान चली गई थी। उससे कुछ दिन पहले राजौरी जिले में पाकिस्तानी गोलीबारी में चार सैन्य जवान शहीद हो गए थे।
 
नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया।
 
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी हरकतों पर भारत के करारा जवाब के अलोक में पिछले कुछ सप्ताह से पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ कमांडर लगातार पाकिस्तानी चौकियों पर आ रहे हैं। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अपनी सभी चौकियों पर अलर्ट बढ़ा दिया है। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख