biodatamaker
✕

फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत तीन मरे

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (17:53 IST)
तालाहासी। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की राजधानी तालाहासी में शुक्रवार को एक योग स्टूडियो में बंदूकधारी ने गोलीबारी की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर जान दे दी। 
 
तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलिओ ने बताया कि बंदूकधारी ने स्टूडियो में घुसने के बाद छह लोगों को गोली मार दी और एक अन्य व्यक्ति को पिस्तौल की बट से मारा। डेलिओ ने बताया कि संदिग्ध ने खुद भी गोली मारकर जान दे दी।
 
तालाहासी पुलिस महकमे ने शनिवार सुबह बंदूकधारी की पहचान स्कॉट पॉल बीअरले (40) के तौर पर की है।
दो मृतकों की पहचान डॉ नैंसी वेन वेस्सीम (61) और मौरा बिनक्ले (21) के तौर पर की है।
 
तालाहासी डेमोक्रेट अखबार ने खबर दी है कि वैन वेस्सीम एक चिकित्सक हैं और कैपिटल हेल्थ प्लान में मुख्य चिकित्सा निदेशक थीं। कैपिटल हेल्थ प्लान ने बयान जारी कर उनकी मौत पर दुख जताया है।
 
तालाहासी डेमोक्रेट ने खबर दी है कि फ्लोरिडा राज्य विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जॉन थ्रेशर ने कहा कि वैन वेस्सेम और बिनक्ले दोनों ही विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई थीं।
 
थ्रेशेर ने बयान में कहा कि फ्लोरिडा विश्वविद्यालय को इस हिंसक तरीके से अपनी एक छात्रा और संकाय सदस्य को खोने का दुख है। हम उनके प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
 
डेलिओ ने कहा कि बंदूकधारी अकेला था और उसकी संभावित मंशा की जांच की जा रही है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख