Hanuman Chalisa
✕

थरूर को महंगी पड़ी पीएम मोदी पर टिप्पणी, आपराधिक मानहानि का मामला

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (17:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई 'बिच्छू' वाली टिप्पणी को लेकर यहां एक अदालत में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की गई।
 
दिल्ली भाजपा के नेता राजीव बब्बर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि थरूर ने दुर्भावनापूर्ण ढ़ंग से यह बयान दिया जिससे न केवल हिंदू देवता का अनादर हुआ है बल्कि यह अपमानजनक भी है। उन्होंने कहा कि थरूर के बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
 
वकील नीरज के जरिए दायर शिकायत में बयान को असहनीय दुर्व्यवहार और लाखों लोगों की आस्था का पूरी तरह अपमान बताया गया है।
 
इसमें कहा गया है, 'शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और आरोपी ने जानबूझ कर यह द्वेषपूर्ण काम किया जिसकी मंशा भगवान शिव के भक्तों की धार्मिक मान्यताओं का अपमान कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करना है।'

थरूर ने बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में रविवार को एक ताजा विवाद पैदा करते हुए दावा किया था कि एक अनाम आरएसएस नेता ने 'मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' से की थी।
 
मानहानि से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और धारा 500 के तहत यह शिकायत दायर की गई है। यदि थरूर दोषी पाए गए तो उन्हें दो वर्ष की अधिकतम जेल की सजा हो सकती है। (भाषा) 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख