1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. fire at nursing home in china, 20 dies

चीन में नर्सिंग होम में आग, 20 लोगों की मौत

fire
China news in hindi : उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
 
चेंग्दे शहर के लोंगहुआ काउंटी में स्थित अस्पताल में मंगलवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। समाचार एजेंसी भाषा ने चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
 
हादसे के बाद 19 अन्य लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के मालिक को हिरासत में लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में जबर्दस्त गिरावट लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें अ‍परिवर्तित