sundarkand
✕

तुर्की के आक्रमणकारियों और कुर्दों के बीच भीषण लड़ाई, मानवीय संकट गहराया

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (10:27 IST)
तल तमिर। तुर्की के बलों की तरफ से किए जा रहे हवाई हमलों और गोलाबारी को रोकने के सीरियाई कुर्दों के प्रयासों के बीच हजारों की संख्या में आम नागरिक क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। इससे वहां मानवीय संकट गहराने की आशंका प्रबल हो गई है।
ALSO READ: अमेरिका ने की तुर्की और कुर्द लड़ाकों के बीच मध्यस्थता की पेशकश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को सीरिया में हमले की इजाजत देने को सही ठहराने का प्रयास किया है। लेकिन इसे वॉशिंगटन के कभी करीबी सहयोगी रहे कुर्दों के प्रति विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है।
 
बाद में ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन तुर्की और कुर्दिश समूहों के बीच मध्यस्थता कर सकता है। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिकी राजनयिकों को संघर्षविराम करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। तुर्की हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।
ALSO READ: ऑपरेशन पीस स्प्रिंग : तुर्की की सेना का सीरिया पर हमला, अमेरिका नाराज
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने हिंसा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है जबकि परिषद के 5 यूरोपीय सदस्यों ने तुर्की से कहा है कि वह एकतरफा सैन्य कार्रवाई रोक दे। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने गुरुवार को अनुमान व्यक्त किया कि बुधवार को कुर्द ठिकानों के खिलाफ चलाए गए अंकारा के अभियान के बाद से 70,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
 
कुर्द बहुल शहर कामिशली से अपने परिवार समेत भागे 33 वर्षीय रिजान मोहम्मद ने बताया कि उन्हें डर है कि झड़प और तीव्र हो सकती है। बमबारी का भी खतरा है। तुर्की ने कुर्द नियंत्रित पूर्वोत्तर सीरिया पर बुधवार को हमले किए थे और जमीनी लड़ाई में मदद के लिए बम गिराए। अमेरिका द्वारा अपने सैनिकों को वापस बुलाने की रविवार की घोषणा के बाद यह हमला हुआ। (सांकेतिक चित्र)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख