kundali milan
✕

पीएम मोदी से बोले कपिल सिब्बल, जिनपिंग को दिखाओ 56 इंच का सीना

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (09:54 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की 2 दिनी ऐतिहासिक मुलाकात शुक्रवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हो रही है। इस मुलाकात से पहले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी से कहा कि जिनपिंग को 56 इंच का सीना दिखाएं।

ALSO READ: महाबलीपुरम में आज होगी पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात, जानिए क्या है इसमें खास
सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि शी जिनपिंग धारा 370 पर इमरान खान का समर्थन करते हैं इसलिए मोदी जी को महाबलीपुरम में चीनी राष्‍ट्रपति की आंखों में आंख डालकर यह कहना चाहिए। पहली बात- कश्‍मीर में कब्‍जा की गई 5000 किमी जमीन को चीन छोड़े। दूसरी बात- भारत में 5G के लिए हुवावे को अनुमति नहीं। अपनी 56 इंच की छाती दिखाएं या क्‍या यह हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और हैं।'
राज्य एवं केंद्र सरकार की एजेंसियां इस तटीय शहर में बैठक की पूरे जोरशोर से तैयारियां कर रही हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस शहर का चीन के फुजियांग प्रांत से मजबूत ऐतिहासिक संबंध रहा है।

ALSO READ: महाबलीपुरम में ही क्यों मिल रहे मोदी-जिनपिंग
उल्लेखनीय है कि चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग दो दिवसीय अनौपचारिक बातचीत के लिए आज महाबलीपुरम पहुंच रहे हैं। मोदी-शी की अनौपचारिक शिखर बैठक से 48 घंटे पहले बुधवार को कश्मीर के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच बयानों में तीखापन दिखाई दिया था। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच के तल्ख संबंधों में नरमी की संभावना है।
 
मोदी और जिनपिंग का महाबलीपुरम में कार्यक्रम : अधिकारियों ने बताया कि शी दोपहर करीब 2 बजे चेन्नई पहुंचेंगे और इसके बाद वे एक आलीशान होटल में जाएंगे। मोदी शाम 5 बजे शी को महाबलीपुरम के 3 स्मारकों- अर्जुन की तपस्या स्थली, 5 रथ और शोर मंदिर लेकर जाएंगे। इसके बाद दोनों नेता मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे। दोनों नेता शोर मंदिर परिसर में बैठेंगे और विकास एवं सहयोग का नया खाका बनाने पर विचार साझे करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में शी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि दोनों नेता शनिवार को फिशरमैन्स कोव रिजॉर्ट में एक बैठक करेंगे जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता होगी। इसके बाद मोदी दोपहर के खाने पर शी की मेजबानी करेंगे और चीनी नेता दोपहर 12.45 बजे चेन्नई हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख