suvichar

लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के नियमों को सख्त बना रहा है फेसबुक

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2019 (10:37 IST)
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने कहा कि वह न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर हुए हमले के प्रसारण के लिए उसकी लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा का इस्तेमाल किए जाने के मद्देनजर इस सेवा के नियमों को कड़ा बना रहा है। एक श्वेतवादी हमलावर ने क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हमला किया था जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई।
 
चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि कई लोगों ने सही सवाल उठाया कि फेसबुक जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हमले की भयानक वीडियो का प्रसार करने में कैसे किया गया।
 
उन्होंने कहा, 'आतंकवादी हमले के मद्देनजर हम तीन कदम उठा रहे हैं : फेसबुक लाइव इस्तेमाल करने के नियमों को कड़ा बना रहे हैं, हमारे प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने से रोकने के लिए और कदम उठा रहे हैं तथा न्यूजीलैंड समुदाय का समर्थन कर रहे हैं।'
 
सैंडबर्ग के अनुसार फेसबुक अपने लाइवस्ट्रीमिंग के मानदंडों का पूर्व में उल्लंघन कर चुके लोगों को इस सेवा के इस्तेमाल से रोकने पर विचार कर रहा है।
 
सोशल नेटवर्क ऐसे सॉफ्टवेयर में भी निवेश कर रहा है जो हिंसक वीडियो या तस्वीरों के संपादित संस्करण को साझा करने या री-पोस्ट करने से रोकने के लिए तुरंत उनकी पहचान कर सकें। (भाषा) 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख