ganesh chaturthi

फेसबुक ने कर दी बड़ी गलती, सर्वर पर प्लेन टेक्स्ट में रखे पासवर्ड

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (08:19 IST)
सैन फ़्रांसिस्को। फेसबुक ने गुरुवार को माना कि उसने लाखों पासवर्डों को ‘प्लेन टेक्स्ट’ में अपने सर्वरों में रखा। इससे फेसबुक के कर्मचारी इन पासवर्डों को पढ़ सकते थे।

इंजीनियरिंग, सुरक्षा और निजता के उपाध्यक्ष पेड्रो कैनहॉती ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ये पासवर्ड फेसबुक के बाहर के किसी भी व्यक्ति को कभी भी नहीं दिखाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि कंपनी के किसी भी कर्मचारी ने इन पासवर्डों का दुरुपयोग किया हो या गलत तरीके से उन तक पहुंचा हो। उन्होंने बताया कि इस गलती का पता इस साल शुरू में नियमित सुरक्षा समीक्षा के दौरान चला।

उन्होंने कहा कि सिलिकॉन वेली कंपनी फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के उपयोगकर्ताओं को इस बाबत सूचित कर सकती है।

यह खुलासा ऐसे में समय में हुआ है जब इस बात को लेकर विवाद चल रहा है कि फेसबुक अपने उपयोगकर्ताओं की निजता और डेटा को सुरक्षित रखता है या नहीं। (भाषा) 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख