Hanuman Chalisa

फेसबुक ने अमेरिका में चुनाव को प्रभावित करने वाले कुछ और अकाउंट किए बंद

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (13:38 IST)
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिका के मध्यावधि चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से बनाए गए कुछ और अकाउंट को बंद कर दिया है। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट ने कहा कि वह इनका रूस के साथ किसी तरह का संबंध होने का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


फेसबुक की साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नथानियल ग्लीचर ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक पोस्ट में कहा, जांच जारी रखते हुए हमने कुछ अतिरिक्त फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउंट का पता लगाया और उन्हें बंद कर दिया।

अपराधियों की पहचान करने की चुनौती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनेट रिसर्च एजेंसी से जुड़े होने का दावा करने वाली एक वेबसाइट ने उन इंस्टाग्राम अकाउंट की एक सूची प्रकाशित की है जो उसके द्वारा बनाए गए थे। आईआरए रूस की एक ट्रोल कंपनी है।

ग्लीचर के मुताबिक फेसबुक पहले से ही उनमें से ज्यादातर अकाउंट बंद कर चुका है और एक आंतरिक जांच के बाद शेष को भी ब्लॉक कर दिया गया। ग्लीचर ने कहा, अंतत: इन प्रयासों को आईआरए से जोड़कर देखा जा सकता है, लेकिन हम यह पूरी पुष्टि से कहने की स्थिति में नहीं हैं कि असल में मामला यही है या नहीं। मंगलवार को हटाए गए फेसबुक अकाउंट की संख्या 36 और इंस्टाग्राम अकाउंट की संख्या 99 हो गई थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख