suvichar

सख्‍त हुआ फेसबुक, फर्जी खातों पर शिकंजा, विज्ञापन में भी लाएगा पारदर्शिता

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (14:09 IST)
वॉशिंगटन। दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा कि उसने दुनियाभर में कहीं भी होने वाले आम चुनाव में अपने नेटवर्क के जरिए बाहरी दखलंदाजी को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके लिए उसने फर्जी फेसबुक खातों पर रोक, इस मंच के दुरूपयोग को रोकने के लिए सक्रिय कार्रवाई और विज्ञापन में पारदर्शिता लाने जैसी पहल शामिल है। 
 
फेसबुक के जन सम्पर्क विभाग के प्रमुख समिध चक्रवर्ती ने कहा कि कंपनी ने पूरी दुनिया में फर्जी खबरों के प्रसार से निपटने के लिए इस वर्ष की पहली छमाही में कुछ कदम उठाए हैं। इनमें इटली, कोलंबिया, तुर्की और यहां तक कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के मद्देनजर की गई पहल भी शामिल हैं।
 
चक्रवर्ती के अनुसार फेसबुक इस वर्ष के अंत तक दुनियाभर में 50 से अधिक राष्ट्रीय चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेंगी। 
 
मशीन लर्निंग का उपयोग करके फेसबुक को अधिक प्रभावी तरीके से फर्जी खातों को बंद करने या हटाने में मदद मिली है। 
 
चक्रवर्ती ने कहा कि हम अभी उस स्तत पर है कि प्रतिदिन लाखों खातों को बनाए जाने के समय की रोक सकते हैं। ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन के लिए हम पारदर्शिता में इजाफा करना जारी रखेंगे। 
 
फर्जी सूचनाओं और खबरों से निपटने के लिए फेसबुक 17 देशों में 27 थर्ड पार्टी भागीदारों के साथ मिलकर तथ्यों की जांच करना जारी रखेगा।
 
चक्रवर्ती ने कहा कि अंतत: फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की सक्रिय निगरानी कर रही है। हम अभिकलन से जुड़ी शक्तिशाली प्रौद्योगिकी को लागू करने में सक्षम है। इनका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से स्पैम से लड़ने के लिए किया जाता है। (भाषा) 
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख